Monday, February 9, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 10, 2015


मेष (Aries): आज आप दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु आज वापस मिल सकती है। अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज दिनभर आनंद का वातावरण छाया रहेगा। अपने काम में व्यवस्थित ढंग से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अधूरे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा अधिक रहेगी।

कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए कष्ट का अनुभव होगा। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद होने से मन दुखी रहेगा। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें।

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनो के साथ किसी पर्यटनस्थल पर घूमने का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आज के दिन आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य भी आज अच्छे से संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा।

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के लिए भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ संतोष का अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जिससे लाभ हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।

मीन (Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment