Monday, February 16, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 17, 2015


मेष (Aries): आज आप घर की बातों पर अधिक ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर घर की नई साज-सजावट पर विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों से सम्मान मिल सकता है।

वृषभ (Taurus): विदेश में रहने वाले स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। आज नए काम की शुरुआत या किसी रोग का उपचार शुरू करना हितकर नहीं होगा। क्रोध को संयम में रखें अन्यथा कोई गलत प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा।

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली और मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह (Leo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।

कन्या (Virgo): आज के दिन किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है।

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक बेचैनी भी होगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ घर से संबंधित आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर (Capricorn): आप का हर काम सरलता से पूरा होगा। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। गिरने से बचें। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं।

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक और सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment