Sunday, June 21, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 22, 2015


मेष (Aries): उग्र स्वभाव पर संयम रखें। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम हो सकती है। फिर भी सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

वृषभ (Taurus): आप किसी भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी मिलेगी। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।

मिथुन (Gemini): नई योजना की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएं हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी रखना जरूरी है।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक व्यवहार न करें। निराशा और असंतोष की भावना मन में बनी रह सकती है। रिश्तेदारों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। आरोग्य बिगड़ सकता है।

कन्या (Virgo): आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। आकस्मिक धन खर्च की भी संभावना है।

तुला (Libra): आज का दिन शुभ फलदायी होगा। आय में भी वृद्धि हो सकती है। विवाह के लिए उत्सुक हैं तो अपेक्षित जीवनसाथी मिलने के भी योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio): व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति की भी संभावना है।

धनु (Sagittarius): आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें तो बेहतर। किसी भी योजना को सावधानी पूर्वक आयोजित करें।

मकर (Capricorn): आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा।

कुंभ (Aquarius): प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। भागीदारी से लाभ होगा।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। (बेजन दारूवाला)

 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment