Sunday, June 28, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 29, 2015


मेष (Aries): आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का कर सकती हैं। बोलने पर संयम रखें। नए कार्यों की शुरुआत न करें तो बेहतर।

वृषभ (Taurus): जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिल सकता है।

मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलने की संभावना है। धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क (Cancer): आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रह सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा आज न ही करें तो बेहतर।

सिंह (Leo): मानसिक अस्वस्थता रह सकती है। परिवारजनों के साथ मन-मुटाव की स्थिति भी बनने की संभावना है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीददारी के लिए अनुकूल समय नहीं है।

कन्या (Virgo): बिना विचारे साहस करने के प्रति गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनात्मक संबन्ध स्थापित होंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य भी आज खराब हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु (Sagittarius): आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबन्ध बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना से बचें। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च हो सकती है।

मकर (Capricorn): आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। मित्रों से मिलना होगा। विवाह के लिए उत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली कोशिश से हल हो जाने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ (Aquarius): हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होते जाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। सरकारी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होने का योग है। पदोन्नति और धन प्राप्ति की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मीन (Pisces): आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment