Monday, June 29, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 30, 2015


मेष (Aries): आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के साथ अधिक समय बीतेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। खर्च होगा, लेकिन निरर्थक नहीं होगा। संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer): आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के लिए दिन उचित नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): घर में वाद-विवाद या ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। मन बेचैन रहेगा। नकारात्मक विचार परेशान करेगें। माता की सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा।

तुला (Libra): आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ करना हितकर नहीं है। संबंधों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सामान्य रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और आवेश रहेगा। दुर्घटना से संभलिएगा।

मकर (Capricorn): आज विविध क्षेत्रों से लाभ होने के योग हैं। मित्रों और संबंधियों के साथ हुई भेंट लाभदायी सिद्ध होगी। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।

कुंभ (Aquarius): आपका दिन अनुकूल है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता और अशांति के अहसास के साथ आपका दिन शुरू होगा। शारीरिक रुप से थकान रहेगी। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment