Friday, June 19, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 20, 2015


मेष (Aries): आज भावना के प्रवाह में अधिक ही ना बह जाएं इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम न रखने से बाद में ग्लानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): आज आप तन और मन से हल्कापन महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान देंगे।

मिथुन (Gemini): आज कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास करते रहें, कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन के प्रारंभ में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

कर्क (Cancer): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं हैं। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन करेंगे। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): दिन शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा।

धनु (Sagittarius): आज कोई नया काम शुरू न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें।

मकर (Capricorn): आपका दिन शुभ रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में व्यापार विकसित होने की संभावना है। दलाली, कमिशन, ब्याज की आय में वृद्धि होगी। छोटे प्रवास का योग है।

कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

मीन (Pisces): आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य की दुनिया की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment