Saturday, June 27, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 28, 2015


मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। वाद-विवाद टालें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini): आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है लेकिन काम शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है।

कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है। आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव बना रह सकता है। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। समाज में अपमानित न हों इसका खास ध्यान रखें।

सिंह (Leo): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

तुला (Libra): आप का दिन शुभ फलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी।

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आज आप परेशान रह सकते हैं। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग हैं। आज अच्छे भोजन का भी योग है।

मकर (Capricorn): आपका दिन संघर्षमय रह सकता है। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है।

मीन (Pisces): गणेशजी का कहना है कि आपका दिन मध्यम फलदायी बना रह सकता है। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ का भी योग है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment