Wednesday, June 17, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJune 18, 2015


मेष (Aries): विचारों में स्थिरता का अभाव होने से कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में स्पर्धा का वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ (Taurus): मन की डवांडोल स्थिति महत्वपूर्ण अवसरों से वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्र और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। खर्च अधिक होगा, उसपर संयम रखें।

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी हो सकती है। मन में द्विधा होने से महत्वपूर्ण निर्णय टालना पड़ सकता है। धन हानि की संभावना है।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। हालांकि हाथ आए अवसर को आप खो न दे इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। गृहस्थजीवन में सुख शांति रहेगी।

तुला (Libra): आज आप ज्ञान गोष्ठि में समय बिताएंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान की मुलाकात लेंगे। विदेश में बसनेवालों के समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। खान-पान में ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। भागीदारी में लाभ होगा।

मकर (Capricorn): आज व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे के लेन-देन में सफलता मिलेगी। कानूनी उलझनों से सचेत रहें।

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा।

मीन (Pisces): आज के दिन सावधान रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment