मेष (Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। संतान को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 वृषभ (Taurus): आज आप दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों की अभ्यास में रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ हो सकता है।
 मिथुन (Gemini): नई परियोजना के लिए आज का दिन शुभ है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
 कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। परिवार के लोगों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें।
 सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय शीघ्र ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ हो सकता है।
 कन्या (Virgo): आपके अहम् को कोई चोट न पहुँचाए और किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 तुला (Libra): आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।
 वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी हो सकता है। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त करना आज आसान बन सकता है। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
 धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से कमजोरी और आलस्य की भावना रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं।
 मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग बन रहे हैं। खान-पान में संभलकर चलें। क्रोध से बचें। आज आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।
 कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। भागीदारों से लाभ होगा।
 मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। (बेजन दारूवाला)  
No comments:
Post a Comment