Saturday, May 30, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMay 31, 2015


मेष (Aries): आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा।

वृषभ (Tauras): आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह है। मजाक-मस्खरी करने में नाराजगी की परिस्थिति बन सकती है। गलतफहमी पैदा होगी। तबीयत का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है।

कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा।

सिंह (Leo): गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा।

कन्या (Virgo): द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा।

तुला (Libra): वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। वाणी झगड़े का कारण बन सकती है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात यादगार रहेगी।

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। पदोन्नति के योग की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन महसूस होगी जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे अचानक धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment