मेष (Aries): आज के दिन के प्रारंभ का समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ (Taurus): व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। आपको सहकर्मियों का पूर्ण साथ मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्द्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे।
मिथुन (Gemini): आपका आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहेंगे। दिन के दूसरे भाग में व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ संभव।
कर्क (Cancer): हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी, जिसके कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी।
सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास होगा, गणेशजी ऐसे संकेत देते हैं। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याह्न बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे।
कन्या (Virgo): अपने मन की दुविधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम न रहेगा तो मन दुखी होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियों के साथ कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। परंतु मध्याह्न बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे।
धनु (Sagittarius): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा।
मकर (Capricorn): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius): आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसृजन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है।
मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है।(बेजन दारूवाला)
No comments:
Post a Comment