Sunday, May 24, 2015

जानें, कैसा होगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMay 25, 2015


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता पर संयम रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा होगी। संतान के मामले में चिंता होगी।

वृषभ (Tauras): आप हर एक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों और सरकार की तरफ से अच्छा फल मिलेगा। लघु यात्रा की संभावना है।

कर्क (Cancer): गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके मन में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता और बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा।

कन्या (Virgo): आज तकरार हो सकती है। शारीरिक और मानसिक चिंता में आज का दिन बीतेगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना है। आकस्मिक धन खर्च होगा।

तुला (Libra): आपका दिन शुभ फलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज गृहस्थ जीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आपको आज अपनी तबीयत का ध्यान रखना होगा। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विवाद में न पड़ने की सलाह है।

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचार हावी न होने दें। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ संबंध खराब होगा। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्य सरलता से पूरे होंगे। मन स्फूर्तिमय रखेगा। भागीदारी से लाभ होने का योग है।

मीन (Pisces): मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment