Sunday, November 15, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 16, 2015


मेष (Aries): आपका दिन मिलाजुला है। आज आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन (Gemini): आपका दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। वाहन सुख मिलेगा। पूरे दिन गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते है कि आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

तुला (Libra): आप का दिन शुभ फलदायी होगा। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठ कर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक मानसिकता न रखें।

धनु (Sagittarius): आप शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। स्वजनों के मिलने से मन में आनंद रहेगा।

मकर (Capricorn): आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। आज व्यवसायिक कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

कुंभ (Aquarius): नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment