Saturday, November 21, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 22, 2015


मेष (Aries): अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन बिताएं। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। गलत जगह पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini): नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कद्र होगी। आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क (Cancer): आज का दिन आप धर्म, ध्यान और देव दर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह (Leo): आज का दिन प्रतिकूलता से भरा होगा। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे।

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला (Libra): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टे में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

धनु (Sagittarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। सार्वजनिक रूप में मान भंग न हो उसका ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ (Aquarius): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें।

मीन (Pisces): आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment