Friday, November 27, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 28, 2015


मेष (Aries): आज मन चंचल रहने से निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। लेखन के लिए दिन अच्छा।

वृषभ (Taurus): पूरी तरह से स्थिर होकर काम करें। जिद करने की बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रह सकता है। मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संयोग हैं। नकारात्मक विचार न लाएं।

कर्क (Cancer): आज आपके मन में दुविधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह (Leo): आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि हो सकती है। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo): आज नया काम करने की योजना पूरी होने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। पदोन्नति होने के अवसर बन सकते हैं।

तुला (Libra): नए काम की शुरुआत की कोशिश कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-संबन्धियों के समाचार प्राप्त होने के संयोग।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु (Sagittarius): आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रह सकता है। मान-सम्मान मिलने के योग।

मकर (Capricorn): आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश-कीर्ति मिलेगी और आनंद की प्राप्ति होगी। व्यापार के विकास के लिए अच्छा दिन। धन लाभ के योग हैं। कानूनी मामलों में आज दखल न दें तो बेहतर।

कुंभ (Aquarius): वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रह सकते हैं। निर्धारित कार्य पूरा न होने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। मन अशांत बना रह सकता है। संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मीन (Pisces): आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव बना रह सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें। मानहानि से जुड़ी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment