Monday, November 30, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 01, 2015


मेष (Aries): भावना के प्रवाह में अधिक न बहें। वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय मध्यम है।

वृषभ (Taurus): गणेशजी की कृपा से आज आप तन और मन से अच्छा महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आर्थिक बातों पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini): कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे। मित्रों और शुभेच्छकों के साथ मिलने से आपको आनंद होगा।

कर्क (Cancer): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलें। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़े।

कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इसमें स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी या व्यवसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय को आज टाल दें।

धनु (Sagittarius): आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। बीमारी का उपचार भी शुरू न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। धन का खर्च होगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार विकसित होने की संभावना है। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। प्रवास का योग है।

कुंभ (Aquarius): आपका दिन आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

मीन (Pisces): आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य की दुनिया की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment