Sunday, November 22, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 23, 2015


मेष (Aries): मन की एकाग्रता कम रहने से आप दुखी रहेंगे। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दें। अधिक खर्च पर अंकुश रखें।

वृषभ (Taurus): व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनसे मित्रता लंबे समय तक रहेगी। संतान की प्रगति से मन खुश होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी।

कर्क (Cancer): दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांति से होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहयोग नहीं देगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने की और अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा।

कन्या (Virgo): सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। वाणी पर संयम रखें। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio): विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास से भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।

धनु (Sagittarius): आज सावधानी बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

मकर (Capricorn): जीवनसाथी के साथ व्यवहार बेहतर होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बनेगा। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius): अपने खर्च के साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए। नकारात्मक विचार भी मन से दूर रखें।

मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment