Wednesday, November 11, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 12, 2015


मेष (Aries): स्नेहीजनों और मित्रों के साथ दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नए संबन्ध बनाने से पूर्व विचार करें। खर्च की अधिकता होगी।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों के लिए दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न करें तो बेहतर। बौद्धिक चर्चाओं के लिए दिन शुभ नहीं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer): आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टालें। नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना कम।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। स्थावर संपत्ति से जुड़े लेन-देन के लिए आज का दिन न चुनें तो बेहतर।

कन्या (Virgo): नए कार्य की शुरुआत उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बिताने में ही बुद्धिमानी है। पूंजी-निवेश आप के हित में होगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला (Libra): दृढ़ वैचारिकता के साथ दिन की शुरुआत होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आवश्यक निर्णयों को आज टाल ही दें तो बेहतर।

वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिक और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना जरूरी। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप की आय में वृद्धि और लाभ संकेत देता है। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी। अकस्मात से संभलकर चलें और वाणी पर संयम बरतें।

मकर (Capricorn): स्थावर संपत्ति के लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखें। गृहस्थ जीवन में भी आनंद बना रहेगा।

मीन (Pisces): वाद-विवाद या तकरार से बचें। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment