Sunday, September 27, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफलSeptember 28, 2015


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं आपका दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है।

वृषभ (Taurus): आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजन और मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं।

कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें।

कन्या (Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच तकरार खत्म होगी।

तुला (Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बेहतर कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

धनु (Sagittarius): मन में उदासी छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी।

मीन (Pisces): आप का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment