Saturday, September 12, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफलSeptember 13, 2015


मेष (Aries): अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही मिलेगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे।

वृषभ (Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी।

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। मन में दुःख और असंतोष की भावना रहेगी। आंख में पीड़ा होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित लेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo): आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए और आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

तुला (Libra): आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। चिंता और बेचैनी बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलें।

कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरे होंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है। भागीदारों से लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): आज आपमें मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर भी संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment