1. ख़बर है कि यूएस में चीन को इंडिया से कम भाव मिल रहा है। इसमें हैरानी किस बात की है...चीन तो वैसे भी अपने कम भाव के लिए जाना जाता है।
2. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। वैसे उन्हें देखकर अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि उन्हें भगवान ने बनाया है या मैडम टुसॉ ने।
3. पत्रकार: सर, आज आपका जन्मदिन है...इस मौके पर दो शब्द कहें। मनमोहन: दो शब्द...भाई इतना मैं कैसे बोल पाऊंगा।
4. ख़बर: केजरीवाल ने फिर साधा प्रधानमंत्री पर निशाना। केजरीवाल जी की हालत तो ये है कि इनके घर दूध भी फट जाता है तो उन्हें उसमें प्रधानमंत्री का हाथ नज़र आता है।
5. शराब पीने की उम्र कम करने के पीछे केजरीवाल सरकार की सोच है कि जितने ज्यादा लोग नशे में रहें, उतना ही वो कम जान पाएंगे कि हम क्या कर रहे हैं।
6. अमेरिकी दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राखी सावंत के गृहनगर सिलिकॉन वैली जाएंगे!
7. मोदी: और भी सुंदर, ये बताओ इंडिया वाले गूगल पर आजकल सबसे ज़्यादा क्या ढूंढ रहे हैं?
पिचई: सर, अच्छे दिन!
नीरज बधवार
No comments:
Post a Comment