Tuesday, September 29, 2015

मेष (Aries)वृषभ (Taurus)मिथुन (Gemini)

 
भविष्यफलSeptember 30, 2015



मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा।



वृषभ (Taurus): आज के दिन गणेशजी आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।



मिथुन (Gemini): आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आपको आनंदित करेगी।



कर्क (Cancer): नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा।



सिंह (Leo): आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। शरीर में आलस और थकान रहेगी।



कन्या (Virgo): आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। बाहर के खाने से सेहत खराब होने की संभावना है। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखें। हित शत्रुओं से संभलकर रहें।



तुला (Libra): आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा रहेगा। पूरे दिन मन में प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त होगी। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा।



वृश्चिक (Scorpio): आज कुछ आकस्मिक घटनाएं होंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना पैदा होगी। हाथ आए अवसर हाथ से निकलते हुए प्रतीत होंगे। परिजनों के साथ मतभेद होगा।



धनु (Sagittarius): गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्या होगी। संतान के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध की भावना उत्पन्न होगी।



मकर (Capricorn): आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी।



कुंभ (Aquarius): आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे।



मीन (Pisces): गणेशजी आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। खान-पान पर संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



No comments:

Post a Comment