मेष (Aries): परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन में ग्लानि रहेगी। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से बेचैनी होगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रवास-पर्यटन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ (Taurus): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद झगड़े का वातावरण बनेगा।
मिथुन (Gemini): आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का खर्च होगा। विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
कर्क (Cancer): आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आने से मन व्यथित होगा।
सिंह (Leo): वाणी और वर्तन में संयम रखें। स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। आर्थिक लाभ भी होगा।
कन्या (Virgo): आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा।
तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं की आज का दिन आप के लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैविय दर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ है। विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारीयों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है।
धनु (Sagittarius): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। मन को शांत रखें।
मकर (Capricorn): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की स्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे।
मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। घर में आनंद और शांति का वातावरण बना रहेगा। (बेजन दारूवाला)
No comments:
Post a Comment