Saturday, October 24, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल October 25, 2015


मेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करते वक्त ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन में सावधान रहें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा।

कर्क (Cancer): आज भाग्य वृद्धि होने का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखें। धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। उसे दूर करें।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

तुला (Libra): आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वाणी पर संयम रखें। खर्च न बढ़ें, इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): वाद-विवाद में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर में पूंजी-निवेश न करें।

धनु (Sagittarius): मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है।

मकर (Capricorn): मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): दुविधा के कारण किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। कार्य सफलता में विलंब आएगा।

मीन (Pisces): शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment