Tuesday, October 20, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल October 21, 2015


मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रवास के भी योग हैं।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे।

मिथुन (Gemini): अशुभ घटनाओं की आज संभावना अधिक होने से सावधान रहने की गणेशजी की सलाह है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा आज टालें। क्रोध से स्वयं को हानि हो सकती है।

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है।

सिंह (Leo): मानसिक रूप से चिंता से मन बेचैन रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी। आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। निराशा मन पर छाई रहेगी।

कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा।

तुला (Libra): आज आप शारीरिकरुप से शिथिलता और मानसिकरुप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): आज दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण से करें, मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। कष्ट दूर होंगे।

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें।

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment