Saturday, October 17, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल October 18, 2015


मेष (Aries): नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसायिक स्थल पर संभलकर चलें।

वृषभ (Taurus): दिन का प्रारंभ आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मनोरंजन से भरा और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। पर्यटन पर जाने का आयोजन होगा।

कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo): आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है।

कन्या (Virgo): आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। खर्च पर संयम बरतें।

धनु (Sagittarius): आज के दिन दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यवसायियों के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।

मीन (Pisces): बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment