Friday, October 23, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल October 24, 2015


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसमें धन खर्च होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों से मिलना होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाह का योग है।

वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद के साथ आप नए कार्यों को प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीवालों के लिए दिन शुभ है। आय वृद्धि या पदोन्नति होगी। सरकारी लाभ मिलेगा। सुख- शांति रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन (Gemini): प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। स्फूर्ति का अभाव रहेगा। काम अधूरे रहेंगे। चिंता से व्यग्र रहेंगे। सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव हतोत्साहित करेगा। वाद-विवाद में न उलझें। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार मानसिक स्वास्थ्य हर लेंगे। संयम बहुत जरूरी है। खान-पान का ध्यान नहीं रखा तो स्वास्थ्य खराब होगा। घर में विवाद होगा। खर्च बढ़ेगा। नए काम शुरू न करें।

सिंह (Leo):गणेशजी कहते हैं कि दांपत्य जीवन में मामूली बात पर मनमुटाव की आशंका है। पति-पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापारी धैर्य से काम लें। अपयश न मिले, ध्यान रखें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से मुलाकात अच्छी नहीं रहेगी।

कन्या (Virgo): आज आपको हर जगह अनुकूल चीजें मिलेंगी। घर में सुख-शांति रहेगी। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। बीमारों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। गणेशजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

तुला (Libra): बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा अग्रिम स्थान पर रहेंगी। कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष रहेगा। व्यर्थ विवाद में न पड़ने की सलाह है। पाचनतंत्र की समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): अस्वस्थ रहेंगे। बुजुर्गों से अनबन से मन व्यथित होगा। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। नुकसान और मानहानि होगी। जमीन-वाहन आदि के सौदे से बचने की गणेशजी की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान की आशंका है।

धनु (Sagittarius): गूढ़ विद्याओं और आध्यात्मिकता का प्रभाव रहेगा। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संबंधियों-मित्रों का आना होगा। लघु यात्रा की संभावना। गणेशजी आपके साथ हैं।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि संयमित वाणी मुसीबतों से बचाएगी। गलतफहमी पैदा होने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी निवेश होगा। गृहिणियां असंतोष महसूस करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि स्वस्थ और ताजगी भरा दिन रहेगा। दिन लाभदायी रहेगा। संबंधियों तथा मित्रों के साथ अच्छा भोजन लेंगे। पर्यटन भी होगा। आज चिंतन के प्रभाव को जानेंगे। नकारात्मक विचार दूर रखें।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन में एकाग्रता आएगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। अपनों से दूरी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी या जमानती होने पर सावधानी से काम लें। झगड़े होंगे। लाभ का लालच भारी पड़ेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment