मेष (Aries): आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। स्त्री और पानी से दूर रहें।
वृषभ (Taurus): आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत महसूस करेंगे। साहित्य लेखन और कलाक्षेत्र में योगदान देंगे। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे। पूरा दिन आनंद में बीतेगा।
मिथुन (Gemini): शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होंगी। नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलगा।
कर्क (Cancer): आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह (Leo): आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। मन में बेचैनी रहेगी और चिंता सताएगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
कन्या (Virgo): गणेशजी का आशीर्वाद आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं।
तुला (Libra): आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपकी सराहना करेगें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से थकान और आलस्य का अनुभव करेगें। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है।
धनु (Sagittarius): आज कोई नया काम आरंभ न करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। पानी से दूर रहें। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें।
मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बिताएंगें। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपको यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। तबीयत में सुधार आएगा।
मीन (Pisces): आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। (बेजन दारूवाला)
No comments:
Post a Comment