Monday, April 13, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 14, 2015


मेष (Aries): उगाही और प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिन है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ (Tauras): अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा। व्यवसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता बनी रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक विचारों को मन से दूर करें। खान-पान में ध्यान रखें। वाहन चलाते समय अनिष्ट न हो इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन का खर्च होगा। मानसिक रूप से अस्वस्थ होंगे।

कर्क (Cancer): स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ बनेगा, ऐसे प्रबल योग हैं। अचानक धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): व्यापार का विस्तारण होगा। व्यवसाय में धन-सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणों से धन का खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायिजनों से लाभ होने की संभावना है। प्रबल लाभ के भी योग हैं।

कन्या (Virgo): आज आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आभूषणों की खरीदी करेंगे। कला के प्रति अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी।

तुला (Libra): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यवहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थ जीवन के प्रश्नों का निराकरण आएगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। धन हानि का योग है।

धनु (Sagittarius): निजी सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर (Capricorn): आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ तू तू-मैं मैं होगी। आज आपके व्यवहार में आध्यात्मिकता अधिक रहेगी।

मीन (Pisces): व्यवसायिक और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद है। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास-पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार मिलेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment