Wednesday, April 29, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 30, 2015


मेष (Aries): आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काल्पनिक दुनिया की सैर आपकी सृजनशक्ति में नयापन भर देगी। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांति बनी रहेगी। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावट आएगी।

वृषभ (Tauras): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर मुहर लगाते समय ध्यान रखें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा।

मिथुन (Gemini): कार्य सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। हालांकि परिवार के सदस्यों के साथ तू तू-मैं मैं हो सकती है, जिससे मन में ग्लानि बढेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer): लंबे समय की योजनाओं के बारे में सोचते-सोचते आप द्विधा में फंस जाएंगे। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मध्याहन के बाद समय अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo): आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और हर काम दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

कन्या (Virgo): आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न करें इसका ध्यान रखें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढेगी।

तुला (Libra): आज प्रवास-पर्यटन पर जाने और मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मध्याहन के बाद विवाद से बचें। भ्रांति होने से दूर रहिएगा।

वृश्चिक (Scorpio): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप हर काम सरलापूर्वक पूरा करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखें। बाहर के खाने से बचें।

कुंभ (Aquarius): आज व्यापारी और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं।

मीन (Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बना रहेगा। दैनिक कार्य में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment