Tuesday, April 28, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 29, 2015


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर आज नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है।

वृषभ (Tauras): दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की वजह से आज आपको सफलता मिलेगी। पिता की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी दस्तावेज आज न करें।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। लाभ होने का योग है।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता रहेगी। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): त्वरित निर्णय और आत्मविश्वास के साथ कार्य में आगे बढ़ें। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता की वजह से किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। किसी के साथ झगड़ा-झंझट होने की संभावना है। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा।

तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है। गणेशजी की पूरी कृपा आप पर रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलें।

मकर (Capricorn): गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे।

कुंभ (Aquarius): रोमांस, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का हिस्सा रहेंगे। परिवार और मित्रों के साथ बाहर जाने का अवसर आएगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे। ननिहाल से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment