Saturday, April 11, 2015

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 12, 2015


मेष (Aries): आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें अन्यथा शारीरिक आलस्य और व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृषभ (Tauras): सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ बेचैन रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहें। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा।

सिंह (Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट संबंधी बीमारियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत होगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। धनहानि के भी योग हैं।

तुला (Libra): आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय और गूढ़ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में द्विधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा या धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं।

मकर (Capricorn): कोर्ट-कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा।

मीन (Pisces): आपके विचारों में आज दृढता अधिक नहीं होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment