Thursday, April 16, 2015

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 17, 2015


मेष (Aries): आज का दिन बेहद सावधानी से बिताएं। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धार्मिक कार्य में धन लूटने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए संभलकर रहें।

वृषभ (Tauras): गणेशजी की कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारी आपके काम की कद्र करेंगे जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे।

कर्क (Cancer): आज के दिन आप धर्म ध्यान और देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे।

सिंह (Leo): गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे।

कन्या (Virgo): आज जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। भागीदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

तुला (Libra): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। यात्रा से बचें।

धनु (Sagittarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा या उनकी तबीयत के संबंध में चिंता रहेगी।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन (Pisces): आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। प्रवास या यात्रा की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment