Wednesday, March 18, 2015

जानें, क्या कहता है आपका आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMarch 19, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ बिताएंगे। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगा। संतान का शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ (Tauras): आज नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरे कर सकेगें। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है।

कर्क (Cancer): आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेगा। क्रोध अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है।

सिंह (Leo): आज का दिन आप मनोरंजन और घूमने-फिरने में बिताएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी।

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांति से बिताएं। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। परिवार में अनबन होने से मन दुखी होगा।

धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है।

मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से बच जाएंगे। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा।

मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने का लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की सलाह है। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment