Sunday, March 15, 2015

जानें, क्या कहता है आपका आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMarch 16, 2015


मेष (Aries): व्यवसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरना हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी।

वृषभ (Tauras): आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। साथ ही वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है।

मिथुन (Gemini): आज आनंद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे।

कर्क (Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा।

कन्या (Virgo): आज शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा।

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य या उसके विषय में निर्णय न लें। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक-मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही और प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आपको उत्साह रहेगा।

मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। आध्यात्मिकता का सहारा लेने से मन शांत होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment