Friday, March 20, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMarch 21, 2015


मेष (Aries): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धर्म के काम में धन खर्च होगा। लुभावने ऑफरों में न पड़ें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ (Tauras): आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। प्रवास पर्यटन का योग है। आज विशेष रूप से महिला वर्ग से लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): आज आपका हर काम सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस और सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर भी आज आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा।

सिंह (Leo): आज स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे।

कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है।

तुला (Libra): आज नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभदायक दिन है। उन्हें काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। अनिद्रा सताएगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मकर (Capricorn): मन की द्विधाएं आपमें निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणामस्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से मनमुटाव होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है।

मीन (Pisces): आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment