Sunday, March 29, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMarch 30, 2015


मेष (Aries): आपका आज का दिन मानसिक बेचैनी से भरा रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में अधिक न बहें। वाणी पर संयम न रखने से ग्लानि का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के विषय में अधिक ध्यान रखिएगा।

वृषभ (Tauras): आज आप तन और मन से हल्कापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मिथुन (Gemini): कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखिएगा। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे।

कर्क (Cancer): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में बेचैनी रहेगी। स्त्री वर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इसमें स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी या व्यवसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये से आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतान के साथ मतभेद होगा। खर्च बढ़ने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को दुखी बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा।

मकर (Capricorn): आज व्यवसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की संभावनाएं हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ (Aquarius): आज आपका दिन आनंददायी होगा। आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces): आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment