Wednesday, April 1, 2015

आज का जोक- हमारे यहां इडियट नहीं, बकलोल होता है

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकApril 02, 2015
हमारे यहां इडियट नहीं, बकलोल होता है

एक समारोह में पहुंचे नेताओं को अपने-अपने प्रदेश की विशेषताओं का बखान करना था। लालू ने भी किया, कुछ इस तरह से...

हमको बहुत गर्व है, काहे की

1. हम लोग के यहां इडियट नहीं, 'बकलोल होता है।

2. हम लोग कटने पर बोरोलीन लगाते हैं, क्योंकि डेटॉल से 'परपराने' लगता है।

3. हम लोग जान से नहीं न मारते हैं, मार के 'मुआ' देते हैं।

4. हम लोग गला दबाते नहीं, 'नट्टी टीप' देते हैं।

5. हम लोग ऑसम काम नहीं करते, 'गर्दा' उड़ा देते हैं।

6. हम लोग टेंशन में नहीं आते, बस 'हदस' जाते हैं।

7. हम लोग का बैड डे नहीं होता, बस 'जत्रा' खराब होता है।

8. हमारे लिए ट्रेन चलती नहीं, खुल जाती है।

9. हमारे यहां बच्चा नहीं, 'बुतरू' होता है।

10. हम लोग शो ऑफ नहीं करते, 'सुखल फुटानी' करते हैं।

उमेश सिंह, नोएडा
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - जानें, क्या कहता है आपका राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 02, 2015


मेष (Aries): आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह है। अधिक परिश्रम के बाद भी कम सफलता मिलेगी। संतान के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा।

वृषभ (Tauras): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। संतान के पीछे खर्च होगा।

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। व्यवसायिक क्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क (Cancer): आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावना रहेगी। आंख में पीड़ा होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए त्वरित निर्णय लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आज आपके अहम् को चोट न पहुंचे और आपका किसी से झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है।

तुला (Libra): आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और लाभ भी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। चिंता और बेचैनी बनी रहेगी। व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। हानिकर विचारों को दूर रखिए। विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद न करें।

मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को दूर कीजिएगा। अपनी योग्यता का सदुपयोग करें।

कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मीन (Pisces): आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर रखिएगा। वाणी पर भी संयम रखिएगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here