Saturday, August 15, 2015

आज का जोक: आप सिगरेट पीती हैं?

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकAugust 16, 2015
आप सिगरेट पीती हैं?

जीतू सिगरेट पी रहा था।

तभी एक खूबसूरत लड़की वहां आई और बोली: आप कितने सालों से सिगरेट पी रहे हैं?

जीतू: आठ साल से।

लड़कीः अगर आप इतने पैसे बचाते तो वह सामने खड़ी स्काॉर्पियो आपकी होती।

जीतू: आप सिगरेट पीती हैं?

लड़कीः नहीं।

जीतू: तो आपके पास स्कॉर्पियो है?

लड़कीः नहीं।

जीतू: तो तू ज्यादा ज्ञान मत बांट, वह स्कॉर्पियो मेरी है।

लड़की वहां से शर्मिन्दा हो कर चली गई...

और फिर

जीतू भी वहां से ऑटो पकड़कर चला गया।

लता, मुंबई
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जानिए, आज कैसा रहेगा आपका दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 16, 2015


मेष (Aries): आज शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus): आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।

मिथुन (Gemini): मित्र, बंधु-बांधवों और पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। भाग्यवृद्धि का दिन है।

कर्क (Cancer): आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खर्च पर संयम रखें।

सिंह (Leo): आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। क्रोध अधिक रहेगा। पेट से संबंधी पीड़ा हो सकती है।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता के बोझ से दबा रहेगा आज का दिन। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा।

तुला (Libra): आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। संतान की प्रगति होगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी।

मकर (Capricorn): ऑफिस और व्यवसायिक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। व्यावहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन (Pisces): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here