Wednesday, August 12, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकAugust 13, 2015
दो लड़कियां बस में

दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रहीं थीं।

कंडक्टर : लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाओ।

फिर क्या...दोनों रास्ते भर यही कहते रहीं,

दीदी आप बैठ जाओ, दीदी आप बैठ जाओ!!!

वनीता, दिल्ली
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 13, 2015


मेष (Aries): आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी की वाणी या बर्ताव से मन को चोट पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

वृषभ (Taurus): चिंता के बोझ से राहत मिलने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में रहेंगे। आंतरिक सूझबूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन में अवरोध के बाद मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक सुख मिलेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन आनंद और उल्लास में बिताएंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ का योग है।

सिंह (Leo): चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।

कन्या (Virgo): तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभ देगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा वालों को आर्थिक लाभ होगा। पदोन्नति की संभावना है।

तुला (Libra): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान चिंता का कारण बनेंगे। अधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार हताशा पैदा करेगा।

धनु (Sagittarius): अनिच्छनीय घटनाएं, बीमारी, क्रोध, आवेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। झगड़े-विवाद से दूर रहें।

मकर (Capricorn): कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन बिताएंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

कुंभ (Aquarius): आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।

मीन (Pisces): आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन और पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here