Wednesday, July 15, 2015

आज का जोक : मस्ती का मेसेज

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकJuly 16, 2015
लड़की ने मेसेज किया, आज रात मस्ती करें

एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को मेसेज किया: चलो, आज रात मस्ती करें।

बॉयफ्रेंड ने टाइप किया: हां, पक्का। :)

अचानक एक चोर ने लड़के के हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागा...

लड़का भी उस चोर के पीछे भागा और चिल्लाया: अबे मेरे बाप, सेंड का बटन दबा दे। कमबख्त सेंड का बटन दबा दे, मेरे भाई सेंड का बटन दबा दे और मोबाइल तू रख ले मेरे दोस्त...सेंड का बटन दबा दे यार!!!

डॉली, लखनऊ
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJuly 16, 2015


मेष (Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर बेचैनी का अनुभव करेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होगा।

कर्क (Cancer): आज खर्च की मात्रा अधिक होगी। आंखों में दर्द हो सकता है। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन का ध्यान रखें। नकारात्मकता को दूर करें।

सिंह (Leo): मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। खर्च पर अंकुश रखिएगा।

कन्या (Virgo): व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी में संयम रखें।

तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े। व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। पदोन्नति के योग हैं।

धनु (Sagittarius): आज सावधानीपूर्वक चलने की सलाह दी जा रही है। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न लें।

मकर (Capricorn): आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और खाने पीने का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख और मान-सम्मान भी मिलेगा। नकारात्मक विचारो से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius): कार्य सफलता और यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here