Monday, April 20, 2015

आज का जोक : फीस माफी के लिए पप्पू का ऐप्लिकेशन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकApril 21, 2015
फीस माफी के लिए पप्पू का ऐप्लिकेशन

फ़ीस माफ़ी के लिए ऐप्लिकेशन

सेवा में,

श्री मान प्राचार्य महोदय
उच्च माध्यमिक विद्यालय
विषय : फ़ीस माफी हेतु।

महोदय,

आपसे निवेदन है कि कल मैं घर से फ़ीस के लिए 500 रुपए लेकर निकला था, मगर रास्ते में मेरी सेटिंग मिल गई तो उसे पिज़्ज़ा हब ले जाना पड़ा। वहां 500 रुपए खर्च हो गए। वहीं मैंने देखा कि आप भी नीना मैडम को अपने हाथ से पिज़्ज़ा खिला रहे थे, जिसका विडियो साथ में संलग्न कर रहा हूं। आगे आप खुद समझदार हैं।

अत: आपसे निवेदन है कि इस माह की मेरी फ़ीस माफ़ करने का कष्ट करें।

आपका सबसे आज्ञाकारी छात्र
पप्पू
कक्षा आठवीं


उमेश सिंह, गुड़गांव
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलApril 21, 2015


मेष (Aries): आज तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। बाहर के खाने से परहेज़ करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ (Tauras): शारीरिक व मानसिक रूप से आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उत्साह और चौकसी, किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में सहायक होंगे। धन लाभ की संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों और संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें। दुर्घटना और आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें।

कर्क (Cancer): आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। पत्नी व पुत्र से सुख शांति मिलेगी।

सिंह (Leo): आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति हो सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा।

कन्या (Virgo): आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

तुला (Libra): सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से आज दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ईश्वर की आराधना से मन को शांति मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा।

मकर (Capricorn): आज निर्णय न ले पाने और मन के चिंताग्रस्त होने से आप असमंजस में रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे।

मीन (Pisces): अति आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य में सफलता मिलेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here