Tuesday, March 17, 2015

आज का जोक : क्या तुम मुझे एक बछड़ा दोगे?

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकMarch 18, 2015
क्या तुम मुझे एक बछड़ा दे दोगे?

एक पहाड़ी पर एक किसान गायें चरा रहा था। तभी वहां हेलिकॉप्टर से एक आदमी उतरा।

उसने किसान से कहा- यदि मैं तुम्हारी गायों को गिने बिना गायों की कुल संख्या बता दूं तो क्या तुम मुझे एक बछड़ा दे दोगे?

किसान बोला- जी हां, दे दूंगा।

उस आदमी ने मोबाइल में गूगल मैप से वहां की पोजिशन ली और इसरो को भेजकर पूछा कि इस पहाड़ी पर कितने जीवित प्राणी हैं?

जवाब आया, 35

उस आदमी ने अब 2 कम करके किसान को कहा कि तुम्हारे पास कुल 33 गाय हैं।

किसान बोला- जी, बिल्कुल सही कहा।

आदमी बोला- ...तो अब दो एक बछड़ा मुझे।

किसान ने दे दिया।

आदमी हेलिकॉप्टर में बछड़ा ले जाने लगा तो ग्रामीण बोला- अगर मैं आपका नाम बता दूं तो क्या आप मेरा यह जानवर मुझे वापस दे देंगे?

आदमी बोला- हां।

किसान- आप राहुल गांधी हैं न?

आदमी (खुश होकर)- आपने कैसे पहचाना?

किसान- पहली बात कि आप बिन बुलाए आए हैं और दूसरी कि जिन्हें आप गायें बता रहे हैं वे भेड़ हैं और जिसे आप अपने साथ ले जा रहे हो वह बछड़ा नहीं, मेरा कुत्ता है।


अयाज़, दिल्ली
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जानें, क्या कहता है आपका आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलMarch 18, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी।

वृषभ (Tauras): आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा।

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था में से उभर पाएँगे।

कर्क (Cancer): किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बँध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। आनंद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा।

सिंह (Leo): व्यापार के विस्तृतिकरण के हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा।

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा।

तुला (Libra): आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुडे हुए कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा।

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा।

मकर (Capricorn): व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन (Pisces): शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here