Friday, November 20, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक November 21, 2015
लो, 100 रुपए में बन गई बात!

भीकू भिखारी को 100 रुपए का नोट मिला।
एक होटल में उसने भर पेट खाना खाया, 3000 रुपए का बिल आया।
बिल चुकाने के लिए कहे जाने पर मैनेजर से बोला, 'पैसे नहीं हैं।'
मैनेजर ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया
.
.
.
पुलिस को 100 रुपए दिए और छूट गया भीकू भिखारी। इसको बोलते हैं... Financial management without MBA in India.

-अरुण कुमार, लखनऊ
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 21, 2015


मेष (Aries): आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। धन का खर्च होगा।

वृषभ (Taurus): किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव होगा। नए कार्य का आयोजन कर पाएंगे।

मिथुन (Gemini): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता से चिंता होगी। धन का खर्च अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी।

कर्क (Cancer): मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखें। धन की तंगी रहेगी।

सिंह (Leo): आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या (Virgo): गणेशजी बताते हैं आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता मिलने से आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। भागीदारों से लाभ होगा।

तुला (Libra): लेखन कार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। आज आप अधिक भावनाशील रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): जिद्दीपन छोड़ने के लिए गणेशजी आपको सूचित करते हैं। भावुकता पर संयम रखें। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। नए काम की शुरुआत न करें। यात्रा-प्रवास टालें।

धनु (Sagittarius): आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों का निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है।

मकर (Capricorn): धार्मिक कार्यो में खर्च होगा। वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखें। परिजनों को असंतोष रह सकता है। आपका मन चिंतामुक्त रहेगा।

कुंभ (Aquarius): गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखें। खर्च से संभलकर चलें।

मीन (Pisces): किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने और किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। मित्रों से उपहार मिलेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here