Tuesday, November 10, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक November 11, 2015
छत से गिर गया शराबी

एक शराबी छत से नीचे गिर गया।

सब लोग आए और पूछने लगे... क्या हुआ?
शराबी : पता नही! भाई, मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं।

-सोनल, गाजियाबाद

आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल November 11, 2015


मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। भागीदारी में लाभ होगा।

वृषभ (Taurus): आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी की मजाक-मस्खरी करने में विवाद की स्थिति बन सकती है। गलतफहमी पैदा होगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

मिथुन (Gemini): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वस्थता के अभाव के कारण छाती में दर्द या अन्य कोई विकार हो सकता है। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। पैसे खर्च होंगे।

सिंह (Leo): तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि का अवसर सामने आएगा।

कन्या (Virgo): द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा।

तुला (Libra): वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति का साथ यादगार रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। उच्च पदाधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

कुंभ (Aquarius): आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करना पड़ेगा। अचानक धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ तकलीफें दूर करेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here