Thursday, August 6, 2015

आज का जोक: फोन में लड़कियों के नंबर

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकAugust 07, 2015
फोन में लड़कियों के नंबर

वाइफ ने हज़्बंड का मोबाइल चेक किया तो पाया कि लड़कियों के नंबर कुछ इस तरह सेव थे...

न्यू बर्ड

ओल्ड बर्ड

हॉस्पिटल बर्ड

कॉलेज बर्ड

ऑफिस बर्ड

सुपर मार्केट बर्ड

आखिरकार बीवी को अपना नाम भी मिल गया, जो 'ऐंग्री बर्ड' के नाम से सेव था।

तनवीर, मुंबई

आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 07, 2015


मेष (Aries): दिन अनुकूल होगा। स्वस्थ रहकर कार्य करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद से समय बीतेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus): दुर्घटना से सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका। विरोध का सामना करना पड़ेगा। शुरू किए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अधिक होगा।

मिथुन (Gemini): दिन अच्छा रहेगा। योग्य जीवनसाथी मिलने के योग। धनप्राप्ति के लिए शुभ दिन। मित्रों से औचक मुलाकात होगी। परिजनों से लाभ के संकेत।

कर्क (Cancer): दिन अनुकूल है। काम सरलता से होंगे। उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी लाभ होगा।

सिंह (Leo): दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, सावधान रहें।

कन्या (Virgo): नए कार्य के लिए उचित दिन। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध अधिक रहेगा, सो वाणी पर संयम रखें। पानी से दूर रहने की सलाह है। धन अधिक व्यय होगा।

तुला (Libra): दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। प्रणय के लिए उचित दिन। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीद के योग। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात। धन लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): यात्रा-प्रवास से बचें। संतानों के स्वास्थ्य एवं अभ्यास की चिंता से मन व्याकुल होगा। सफलता न मिलने पर निराशा होगी। क्रोध पर संयम रखें।

मकर (Capricorn): आज मनःस्थिति अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। स्त्रियों एवं पानी से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius): मानसिक रुप से हल्का महसूस करेंगे। चिंता के बादल हटेंगे। घर में किसी आयोजन की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

मीन (Pisces): व्यय पर संयम रखें। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें। लेन-देन में सावधानी बरतें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। खान-पान में संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here