Tuesday, August 4, 2015

आज का जोक: बीरबल, आखिर इतनी बेरोजगारी क्यों?

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकAugust 05, 2015
बीरबल, आखिर इतनी बेरोजगारी क्यों?

अकबर: बीरबल, इतनी बेरोजगारी क्यों है आखिर?

बीरबल: जहांपनाह, दरअसल लोग काम नहीं करते।

अकबर: कोई उपाय?

बीरबल: इनकी शादी करा दीजिए हुजूर, घर से बाहर निकलने के लिए खुद ही काम ढूंढ लेंगे।


हिमांशु, दिल्ली
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 05, 2015


मेष (Aries): आज का दिन सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी।

वृषभ (Taurus): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय और व्यापार में वृद्धि होगी। पर्यटन का आयोजन होगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारी वर्ग आपके काम की कद्र करेंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन आप धर्म ध्यान और देव दर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।

सिंह (Leo): आज का दिन प्रतिकूलता से भरा होगा। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा।

कन्या (Virgo): आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला (Libra): घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज न बनाएं।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्या हल होती प्रतीत होगी।

कुंभ (Aquarius): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें।

मीन (Pisces): आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here