मेष (Aries): दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ (Taurus): घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-विचार करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini): पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति बन सकती है।
कर्क (Cancer): आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित किए गए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। ऐसा अनुभव होगा कि आपके प्रयास उल्टी दिशा में जा रहे हैं।
सिंह (Leo): आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा।
कन्या (Virgo): आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है।
तुला (Libra): आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio): बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
धनु (Sagittarius): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होइएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मकर (Capricorn): आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा।
कुंभ (Aquarius): आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है।
मीन (Pisces): आज स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करें। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है।
(बेजन दारूवाला)