Saturday, April 30, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक May 01, 2016
बिल्ली रास्ता काट गई!

अगर आप कहीं जल्दी में जा रहे हों और काली बिल्ली आपके आगे से गुजर जाये,


...तो इसका मतलब काली बिल्ली आपसे ज्यादा जल्दी में है।



राकेश, हापुड़
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल May 01, 2016


मेष (Aries): आज का दिन आप के लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद का माहौल बना रहेगा।

वृषभ (Tauras): आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाओं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क (Cancer): किसी के साथ आज भावनात्मक संबन्ध से बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहयोग मिलने से मनोरंजन का आनंद दोगुना हो जाएगा।

सिंह (Leo): व्यापार के विस्तार हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। कारोबारियों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यवसायिक लाभ होने की संभावना। धनप्राप्ति के प्रबल योग हैं।

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीददारी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुचु विशेष तौर पर रह सकती है। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा।

तुला (Libra): आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रह सकता है। स्थावर संपत्ति सम्बन्धित दस्तावेजों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन कारोबारियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिल सकेगा। साथ में स्थावर संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में से भी मार्ग प्रशस्त होगा। धनहानि के योग हैं।

धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी पड़ेगी।

मकर (Capricorn): व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी।

कुंभ (Aquarius): आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। मित्रों से लाभ के योग।(बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here