Sunday, February 1, 2015

आज का जोक : आई लव यू

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
हंसी-मज़ाकFebruary 02, 2015
आई लव यू

पत्नी के I Love You बोलने के बाद पति को भी I Love You Too बोलना उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी 'जोर से बोलो' के बाद 'जय माता दी' बोलना होता है। :-D



रीफा
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 02, 2015


मेष (Aries): आज आपका मन बेचैन रहेगा। ऐसे में किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। आपका मान भंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

वृषभ (Taurus): दिन की शुरुआत कुछ अड़चन के साथ हो सकती है। मित्रों और शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करनेवाले सावधानी बरतें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिवारजन और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें। कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer): आज आय और व्यय दोनों अधिक होगा। आंखों का दर्द परेशानी देगा। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। मध्याहन के बाद समय में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होगा।

सिंह (Leo): आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करें। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थ रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

कन्या (Virgo): आपका आज का दिन लाभप्रद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी में संयम रखें, अन्यथा तकरार या झगड़े होने की संभावना है। ईश्वर का ध्यान मन को शांति देगा।

तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सन्मान बढे़गा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। संतान के लिए मन में चिंता होगी।

धनु (Sagittarius): आज आप सावधानीपूर्वक रहें। क्रोध करने से हानि हो सकती है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मकर (Capricorn): आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक खर्च होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ मध्याहन बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

मीन (Pisces): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट से खुशी मिलेगी। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here